Hair Care Tips: झाड़ू जैसे बालों को कहें Bye, 15 मिनट में पाएं Super Shiny बाल

Hair Care Tips: झाड़ू जैसे बालों को कहें Bye, 15 मिनट में पाएं Super Shiny बाल

0

 Hair Care Tips

Creative Common License

अगर आप भी कम खर्च और कम समय में बालों को नेचुरली शाइनी और स्मूथ बनाना चाहती हैं। तो आज हम आपको कुछ आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप सिर्फ 15 मिनट में बालों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

गर्मियों के मौसम में हमारे बालों और स्किन का बुरा हाल हो जाता है। बालों की बात करें तो यह धूप, धूल और पसीने की वजह से झाड़ू जैसे हो जाते हैं। कुछ लोगों के बाल काफी ज्यादा टूटकर गिरने लगते हैं। हेयर फॉल रोकने के लिए लोग मार्केट से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। भले ही यह प्रोडक्ट्स बालों को फौरन शाइनी और सिल्की बना देते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होता है, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी कम खर्च और कम समय में बालों को नेचुरली शाइनी और स्मूथ बनाना चाहती हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप सिर्फ 15 मिनट में बालों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

अंडा और दही का हेयर मास्क

अगर आप भी कम समय में अपने बालों को नेचुरली तरीके से शाइनी बनाना चाहते हैं, तो दही और अंडे से बना हेयर मास्क आपके बालों में जान डाल सकता है। बालों को स्मूथ और सॉफ्ट बनाने के लिए यह हेयर मास्क काफी अच्छा माना जाता है।

सामग्री

अंडा - 1

दही - 2 चम्मच

जानिए बनाने और अप्लाई करने का तरीका

सबसे पहले दही और अंडा दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसको बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट बाद बालों को व़ॉश कर लें। अंडे से बालों को मजबूती मिलती है और दही आपके बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है।

नारियल तेल से करें मसाज

अगर आपके बाल ज्यादा ड्राई हो गए हैं, तो नारियल तेल से बेहतर और कोई दूसरा तरीका नहीं हो सकता है। इसलिए बालों की नारियल तेल से मसाज करनी चाहिए।

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले थोड़ा सा नारियल का तेल लें और फिर उसको थोड़ा सा गुनगुना कर लें। अब स्कैल्प पर बालों पर हल्के हाथों से अच्छे से मसाज करें। फिर 15 मिनट तक ऐसे ही बालों को छोड़ दें। फिर हेयर वॉश कर लें। नारियल तेल से बालों में नमी बनी रहती है। अगर आप नारियल तेल से बालों की मसाज करती हैं। तो इससे ड्राईनेस कम होती है और बाल भी शाइनी होते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

बालों में अधिक केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।

बार-बार बालों को धोने से बचना चाहिए।

सप्ताह में 2 से 3 बार यह नुस्खा अपनाएं।

पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

वहीं अगर आपको किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

असरदार है ये नुस्‍खा

दही, अंडा औऱ नारियल का तेल यह तीनों ही चीजें बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन हर एक चीज को इस्तेमाल करने का तरीका थोड़ा अलग है। अगर आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल करती हैं, तो आपके स्कैल्प को पोषण मिलेगा। वहीं बाल भी मजबूत और शाइनी होंगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top