चयनित विशेषज्ञ सप्ताह में चार दिन देंगे सेवा 

रेलवे बोर्ड की नई पालिसी के तहत इन पदों के लिए मानदेय और कार्य अवधि को भी स्पष्ट किया गया है। चयनित विशेषज्ञों को अस्पताल में प्रतिदिन दो घंटे और सप्ताह में कुल चार दिन अपनी सेवाएं देनी होंगी।

प्रति माह मिलेगा 51 हजार रुपये मानदेय 

इस सेवा के बदले रेलवे प्रशासन द्वारा विशेषज्ञों को प्रति माह 51,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। यह भर्ती उन डाक्टरों के लिए एक बेहतर अवसर है जो अपनी निजी प्रैक्टिस के साथ रेलवे के स्वास्थ्य ढांचे में योगदान देना चाहते हैं।

रजिस्टर्ड डाक से 19 मई तक आवेदन 

उम्मीदवारों को 19 मई तक अपने आवेदन रजिस्टर्ड डाक के जरिए चिकित्सा निदेशक, केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज के पते पर भेजना होगा। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता और अन्य विस्तृत नियमों के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

503 यात्रियों से 3.76 लाख जुर्माना वसूला 

एनसीआर के प्रयागराज मंडल ने बुधवार को प्रयागराज जंक्शन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन के निर्देशन में अभियान के दौरान कुल 503 यात्रियों से 3,76,426 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अनबुक्ड लगेज और धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।